22 मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल आरोपी नीरज। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में हत्या के मुकदमे का मुख्य आरोपी नीरज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी शिवशंकर उर्फ शंकर और सूरज उर्फ मंटू को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और हत्या में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद किए। 48 घंटे में यह चौथी मुठभेड़ है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। वह 13 नवंबर को ओरिल–केवटाना में नरेंद्र बिंद की हत्या के तीनों आरोपियों की तलाश कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बाइक से गुजरने वाले हैं।
पुलिस ने रसूलाबाद मोड़ के पास घेराबंदी की। थोड़ी देर बाद एक बाइक पर तीन संदिग्ध दिखाई दिए। रोकने पर एक आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी नीरज के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी पवई भेजा गया। पुलिस ने मौके से जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिच्छा गांव निवासी शिवशंकर उर्फ शंकर और पवई थाना क्षेत्र के ओरिल केवटाना गांव निवासी सूरज उर्फ मंटू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते 13 नवंबर की सुबह करीब 4.30 बजे नरेंद्र बिंद को खेत के पास चकरोड पर रोककर डंडों से पीटकर हत्या करने की बात कबूल की।
दस माह में 29 मुठभेड़.. दो हुए ढेर, 42 अपराधी गिरफ्तार
आजमगढ़। जिले में इस साल अब तक में 29 मुठभेड़ में 42 की अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 31 बदमाशों के पैर में गोली लगी है। वहीं, एसटीएफ व जिले की पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को ढेर कर दिया। पुलिस ने इस साल एक जनवरी से ही अपराधियों पर शिकंजा करना शुरू कर दिया था।
केस-1, मुठभेड़ में घायल एक शातिर लुटेरा गिरफ्तार
आजमगढ़। सिधारी पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए शुक्रवार को क्षेत्र के इटौरा (टेउखर) नहर पटरी करनपुर पुल के पास शातिर लुटेरा राजकुमार उर्फ डिंपल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी राजकुमार उर्फ डिंपल के पैर में गोली लगी। वह रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से असलहा, कारतूस, लूटी गई सोने की चैन, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। वहीं, बिहार का रहने वाला उसका साथी पिंकेश मौके से भाग निकला।
केस-2, मुठभेड़ में एक को लगी गोली, एक गिरफ्तार
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात बंशी बाजार उकरौड़ा–ककरहटा मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें बिहार के बेगूसराय जनपद के नवाकोठी गांव निवासी विकास कुमार शाह पुलिस की गोली से घायल हो गया। जबकि उसके साथ बिहार के खगड़िया जनपद के मांसी थाना क्षेत्र के एकनिया गांव निवासी साथी इंदल को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की। विकास कुमार शाह के विरुद्ध गाजीपुर, रायबरेली, कुशीनगर और आजमगढ़ जनपदों में लूट, चोरी, ठगी और धोखाधड़ी से जुड़े पांच मुकदमे दर्ज
केस-3, दो बदमाश हुए मुठभेड़ में घायल
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांव कट के पास हाईवे पर बुधवार की रात पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों में बिहार के खगड़िया जनपद के मुरकीपुर गांव निवासी विक्की कुमार और रानी की सराय निवासी रितेश सोनकर है। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल, तीन कारतूस, दो मोबाइल फोन, 1250 नगद और हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। विक्की कुमार के खिलाफ महराजगंज, कुशीनगर और आगरा जनपदों में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रितेश सोनकर के खिलाफ भी रानी की सराय थाने में मामला पंजीकृत है।
22 मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल आरोपी नीरज। श्रोत-पुलिस
22 मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल आरोपी नीरज। श्रोत-पुलिस