आजमगढ़। जिले में शनिवार को मेंहनगर, लालगंज, निजामाबाद और फूलपुर तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
इस दौरान कुल 167 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। मेंहनगर में डीएम के नहीं आने से फरियादी मायूस दिखे। वहां सीडीओ ने फरियादियों की समस्याओं को सुना।
मेंहनगर : तहसील सभागार में समाधान दिवस पर फरियादियों ने जिलाधिकारी का इंतजार किया, लेकिन दोपहर डीएम के न पहुंचने पर प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ परीक्षित खटाना ने कमान संभाली, इस दौरान कुल 53 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि शीतकाल में कोई भी व्यक्लि खुले में न सोए तथा रैन बसेरों व्यवस्था सुचारू रहे। सीओ भूपेश पांडेय ने थाना प्रभारियों को बाजारों में नियमित गस्त और अराजक लल्कों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया।
निजामाबाद: तहसील में उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में 43 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, राजस्व विभाग के दो मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया। फूलपुर : तहसील में एसडीएम अशोक कुमार और तहसीलदार राजीव कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 34 मामले आए, पांच का निस्तारण किया गया। लालगंज : तहसील में आयोजित समाधान दिवस में 37 मामले आए, तीन का मौके पर निस्तारण हुआ।