फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : पुलिसकर्मी की गाड़ी से परीक्षा देने जा रहे तीन लोग घायल, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की

Thu, 12 Dec 2024 01:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बाइक से दो बहनों को परीक्षा दिलाने ले जा रहा युवक पुलिसकर्मी की गाड़ी की चपेट में आ गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। दो छात्राओं को गंभीर चोट आई है जिन्हें चिकित्सक ने रेफर कर दिया है। घायलों के परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारी ने कहा जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद थाने पहुंचे परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला थाना क्षेत्र के पकखनपुर पेट्रोल पंप के पास पुलिसकर्मी के चार पहिया वाहन के धक्के से दो बहनों को बीए की परीक्षा दिलाने जा रहा युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक अहरौला थाना क्षेत्र के बिसईपुर गांव निवासी आकाश बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे घर से फूलपत्ती स्कूल भीखपुर में परीक्षा देने बाइक से जा रहा था। उसके पीछे अंशिका व प्रीती बैठी थीं। वह जैसे ही पखनपुर पेट्रोलपंप के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। इसके बाद वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया।

इस हादसे में आकाश, अंशिका व प्रीती को गंभीर चोटें लगीं। आसपास की लोगों के मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाया गया जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस वाहन से तीनों घायल हुए हैं उसका चालक अहरौला थाने में पुलिसकर्मी है।
विज्ञापन



पुलिस को तहरीर दी गई तो वह तहरीर लेने से इंकार कर रहे हैं। इस संबंध में घायल आकाश के पिता छोटेलाल ने अहरौला थाने में तहरीर दी है। न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन की माने तो बाइक व कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति सामान्य है। कार चलाने वाला अहरौला थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता है।
विज्ञापन




पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें