एसपी अनुराग आर्य के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा की सुचिता भंग करने की कोशिश में गिरफ्तार व फरार लोगों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की तैयारी चल रही है। जल्द नकल माफिया के इस बड़े गिरोह को पंजीकृत कराते हुए नंबर भी रजिस्टर्ड करा दिया जाएगा। जांच के दायरे में डीआईओएस कार्यालय के अलावा कई विद्यालय व उनसे जुड़े लोग शामिल हैं।
पुलिस की विवेचना जारी है, कई और नाम प्रकाश में आए हैं, जिन्हें विवेचना में शामिल कर जांच की जा रही है। फरार लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द खुलासा हो सकता है। - अनुराग आर्य, एसपी।