फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन की मौत

Sat, 28 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग अगल जगहों पर हुए सड़क हादसे में छात्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


 जहानागंज में हुए सड़क हादसे के दौरान छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने दो स्थानों पर सड़क जाम कर दी। कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई थी।

जहानगंज : सुहवल गांव निवासी घर का इकलौता चिराग चंद्रमोहन (18) कक्षा दसवीं का छात्र था। शुक्रवार की सुबह सात बजे वह साइकल से गांव के पास की कोचिंग पढ़ने जा रहा था।
विज्ञापन


गांव के पास ही अनियंत्रित बस ने उसे कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  प्राइवेट बस चिरैया कोट से मोहम्मदाबाद की ओर जा रही थी। मौत से नाराज ग्रामीणों ने चिरैयाकोट-मुहम्मदाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

घटना की सूचना पुलिस को मिली तो  एसडीएम, सदर सीओ, एसओ  सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण चंद्रमोहन के परिवार को आर्थिक मदद, चालक का लाइसेंट निरस्त करने के अलावा कार्रवाई की मांग् पर अड़े रहे।

करीब तीन घंटे के मान मनौव्वल के बाद लोग जाम हटाने को तैयार हुए। एसओ राजेश कुमार यादव ने बताया कि साइकल से जाते वक्त हादसा हुआ है। पिता अरविंद चौहान की तहरीर पर केस दर्ज के लिया गया है।

मालटारी : जीयनपुर थानाक्षेत्र के अमवारी बनकटा गांव निवासी दिनेश राजभर (25)शुक्रवार को अपने मामा के घर मुकाबरक स्थित बिजरवा गांव आया हुआ था।

शाम चार बजे वह मामा के लड़के अजय राजभर (20) के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था कि  एकडंगा (चंगईपुर) के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया।

हादसे में दिनेश राजभर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अजय राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। यहां भी लोगों ने अमवारी बनकटा मार्ग पर सड़क जाम कर दिया।

एसडीएम हिमांशु कुमार गुप्ता और कोतवाल योगेंद्र सिंह ने कार्रवाई का अश्वान देकर जाम समाप्त कराया। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि कपालू राजभर की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

कटानी बाजार : महराजगंज थाना के मिश्रपुर निवासी सोहराब (50) गुरुवार की रात लगभग आठ बजे घर के किसी सदस्य को बिना बताए कही निकल गया। इसी बीच किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी उसकी शिनाख्त मिश्रपुर गांव निवासी सोहराब के रुप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें