यातायात माह के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पंचायत जीयनपुर के मुबारकपुर त्रिमोहानी पर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें टैंपो, जीप, ट्रैक्टर, बस के चालकों का नेत्र परीक्षण नेत्र सर्जन डा. वीके अग्रवाल ने किया।
यातायात प्रभारी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में आयोजित यातायात शिविर में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात हफीजुर्रहमान ने चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।
साथ ही तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाए जाने, शराब पीकर न चलाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं किए जाने, बाइक सवार को हेलमेट और चार पाहिया वाहन चालक को सीट बेल्ट लगाए जाने के साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाइक नहीं चलाए जाने की हिदायत दी।
इसके अलावा बागेश्वर चौराहे पर शाम छह बजे एलईडी के द्वारा भी यातायात के नियम और कार्यक्रम का प्रसारण चौराहे पर आने जाने वाले लोगों को दिया गया। शिविर में डा. विनित कुमार त्रिपाठी, चीफ फार्मासिस्ट सुरेश, संतोष, प्रहलाद सिंह रहे।