फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में घायल हुए तीन की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व एक 65 वर्षीय वृद्ध घायलावस्था में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बेहोशी की हालत में पहुंचा था। जिला अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था। बुधवार की सुबह उक्त अज्ञात वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी है, शिनाख्त के लिए शव पोस्टमार्टम हाऊस में सुरक्षित रखवा दिया गया। इसी क्रम में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के खोड़ा बाजार में मंगलवार की शाम बाइक की चपेट में आकर 45 वर्षीय सीताराम पुत्र तेजू राम गंभीररुप से घायल हो गए। इन्हें भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह इनकी भी मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर के पास मंगलवार को दिन में पैदल सड़क पार कर रहे 65 वार्षीय अधारी पुत्र गुदर निवासी कोहडौरा थाना गंभीरपुर चार पहिया की चपेट में आकर घायल हो गए थे। उन्हें भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम ही उनकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें