फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ गैंगेरेप के तीन आरोपी चढ़े हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज कराने आई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में नर्सिंग होम का डॉक्टर समेत उसे दो सहयोगी हैं।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व एक महिला अपनी बेटी को इलाज के लिए लालगंज कस्बा स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर आई थी। यहां डॉक्टर ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ महिला की बीमार बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने रात में ही डॉयल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को रात में ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद अगले दिन थाने पर दिन भर पंचायत हुई। इसमें कोतवाल व सीओ पर मामले में समझौता कराने का आरोप भी है। पुलिस के ढुलमुल रवैये को देखते हुए पीड़ित महिला ने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की।
मामला जब उच्चाधिकारियों की संज्ञान में आया तो देवगांव कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉ. दिनेश कुमार निवासी बनावे थाना गंभीरपुर के साथ ही उसके दो सहयोगी रवि कुमार निवासी खमौरा थाना सराय ख्वाजा जौनपुर और श्रीकांत निवासी राजेपुर थाना गंभीरपुर को मसीरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त घटना से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें