लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को बाहर निकलवाया और उनकीशिनाख्त में जुट गई। जिसमें मृतक ऑटो चालक कीशिनाख्त सप्पू अहमद 48 निवासी रामपुर कठेरवा कोतवाली देवगांव और दूसरे मृतक की शिनाख्त नागेंद्र चौहान 36 देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कलीचाबाद गांव के रूप में हुई।
जबकि घटना में मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसओ प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि इस घटना में दो पुरुष और महिला की मौत हुई है। मृतक पुरुषों की तो शिनाख्त हो चुकी है। लेकिन मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकेशिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।