फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की आत्महत्या मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महाजनी टोला मुहल्ला निवासी विवाहिता के आत्महत्या मामले में मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बा के महाजनी टोला मुहल्ला निवासी अनामिका बरनवाल(30) पत्नी अतुल बरनवाल रक्षाबंधन पर मायके जाना चाहती थी। सास की तबीयत खराब होने और कोरोना संक्रमण को देखते हुए परिजनों ने उसे मायके जाने से मना कर दिया और राखी पोस्ट से भेज दी। इसी बात को लेकर अनामिका नाराज चल रही थी। सोमवार को रक्षाबंधन वाले दिन उसने भोजन आदि बनाया। पति दोपहर में दुकान से आया तो उसे खाना भी दिया और फिर ऊपरी तल पर स्थित कमरे में चली गई। पति खाना खा कर उठा तो बेटी रोने लगी। इसके बाद पति ने पहले नीचे से ही पत्नी को आवाज दिया। कोई जवाब न मिलने पर वह ऊपर गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा पीटा लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं मिली। इस पर पति अतुल सीढ़ी लगा कर रोशनदार से अंदर झांका तो उसके होश उड़ गए। अनामिका फंदे से लटक रही थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। वहीं देर शाम मायके वाले भी देवरिया जिले से आ गए। मृतका के भाई आशीष बरनवाल ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति अतुल, जेठ अमित, सास कालिंदी व ससुर आनंद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जेठ अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें