फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहनगर के बाद फरिहां के समीप नहर में मिले गर्दन कटे मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में शारदा सहायक खंड नहर में गर्दन कटे मवेशियों के मिलने का सिलसिल अभी समाप्त नहीं हुआ है। बुधवार को भी गर्दन कटे मवेशी बरामद किए गए है। जबकि एक दिन पूर्व मंगलवार को मेंहनगर थाना क्षेत्र में ऐसे मवेशी बरामद हुए थे। वहीं जनपद पुलिस कहीं बाहर से मवेशियों के बह कर आने की बात कहते हुए अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

फरिहां संवाददाता के अनुसार, बुधवार को स्थानीय बाजार से गुजरी शारदा सहायक खंड-32 नहर की शाखा में सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में गर्दन कटी प्रतिबंधित मवेशी बहते नजर आए। इसकी सूचना एसओ निजामाबाद अनवर अली को दी गई तो उन्होंने यह कह कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली। कहा कि मवेशी बह रहे है तो बहने दे उसे रोकने की जरूरत नहीं है। वह बह कर आगे चले जाएंगे। एसओ के इस बयान पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसपर सीओ सदर मो. अकमल व एसडीएम निजामाबाद राजीव रतन सिंह मयदल बल मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के निर्देश पर मवेशियों को नहर से बाहर निकाला गया। एसडीएम राजीव रतन सिंह ने बताया कि सभी मवेशियों को दफन कराया जाएगा ताकि इससे दुर्गंध न उठे। अभी एक दिन पूर्व मंगलवार को निजामाबाद में सैकड़ों की संख्या में गर्दन कटे मवेशी बरामद हुए थे। सैकड़ों की संख्या में गर्दन कटे मवेशियों के जिले में बरामद होने का क्रम जारी है। एसपी सिटी पंकज पांडेय ने अपने बयान में कहा कि मवेशी बाहर कहीं से बह कर आ रहे हैं।
मवेशियों का शव नहर में पाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण
आजमगढ़। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र ने कहा कि मवेशियों का शव मिलना जिला प्रशासन की लापरवाही है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गोवंश की देखभाल के लिए आश्रालय स्थापित कराया है और जिला प्रशासन को लगातार उनकी देखभाल और सुरक्षा के लिए निर्देशित करते रहते है। इसके बावजूद भी इतनी बढ़ी घटना होना आश्चर्यजनक है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जिला प्रशासन लिपापोती कर घटना को दूसरे जिले से जोड़कर मवेशियों को नदी में बहकर आना बता रहा है। ये बिलकुल गलत और मनगढंत है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें