फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: नौ माह बाद गिरफ्त में आए सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी, घर में घुसकर दिया था वारदात को अंजाम

Fri, 30 Dec 2022 07:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में नौ माह पूर्व सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को शुक्रवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों का  संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में नौ माह पूर्व सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पीड़िता ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। नौ माह के लंबे अंतराल के बाद पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। 

विज्ञापन


28 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया था कि गोपाल पुत्र मोती, प्रशांत पुत्र नगीना व सुदर्शन पुत्र किशुन घटना वाले दिन जबरन उसके घर में घुस आए और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारने-पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। नौ माह बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गोपाल के घर के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। गिरफ्तारी के दौरान तीनों अभियुक्त गोपाल के घर के बाहर अलाव ताप रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता को ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार

मुबारकपुर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने प्रेमी की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका की सास ने सोनू नाम के युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने नामजद अरोपी युवक सोनू को जहानागंज मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें