एजेंट सरिता के घर युवती से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
एसपी सिटी मानुष पारीक के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि पूर्णिया में एजेंट सरिता के घर पर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद मुहम्मद अली उसे अपने वेश्यालय में ले गया और बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने लगा। गिरोह में शामिल लोग रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और मंदिरों के आसपास घूमकर घर से भागी या परेशान लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर जाल में फंसाते हैं। फिर अलग-अलग एजेंटों के माध्यम से उनकी खरीद-फरोख्त की जाती थी। विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।