गिरफ्तार अन्य आरोपियों में नौशाद (53) निवासी चांदपार, सोहराब (22) और अदनान (18) निवासी अशरफपुर शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक .315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, अर्टिगा कार (यूपी 80 डीपी 0117), सुपर स्प्लेंडर बाइक (यूपी 50 डीपी 8806) तथा चापड़, चाकू, लकड़ी के ठीहे और तराजू बरामद किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे छुट्टा प्रतिबंधित पशुओं को चिह्नित कर चोरी से पकड़ते थे। इसके बाद सुनसान स्थानों पर ले जाकर उनका वध करते और मांस की बिक्री या उपभोग करते थे। पुलिस की निगरानी से बचने के लिए बार-बार ठिकाना बदलते थे। पशुओं के अवशेष नदी-नालों या सिवान में फेंक देते थे अथवा जमीन में गाड़ देते थे।
सीओ सगड़ी देशराज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नौशाद का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ जीयनपुर और गंभीरपुर थानों में चोरी, मारपीट, धमकी और सड़क दुर्घटना से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।