फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भूत-प्रेत के नाम पर पूजा-पाठ की, महिलाओं से जवरात ठगने वाले तीन गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2021 05:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना पुलिस ने पूजा-पाठ के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले तीन युवकों को बुधवार को बाजार गोसाई बनकटा से गिरफ्तार कर लिया। इन युवकों द्वारा चार फरवरी को बातन गांव निवासीनी दो महिलाओं को पूजा-पाठ के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया था।

विज्ञापन


भेष बदल कर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों ने चार फरवरी को रौनापार थाना क्षेत्र के बातन गांव निवासी सभानंद साहनी पुत्र रामबदन साहनी के घर पहुंच कर महिलाओं को घर में भूत-प्रेत होने की बात कही। इसके बाद निदान के नाम पर पूजा-पाठ कराने को कहा। महिलाओं से उन्होंने घर की मिट्टी व चावल मांगा। जिसकी आधा दर्जन भर पोटलियां बनाई। फिर पूजा-पाठ शुरू कर दिया।

कुछ देर बाद एक युवक ने मौजूद दोनों महिलाओं से कहा कि अपने पहने हुए जेवरातों को भी एक पोटली में रख कर बांध दे। कुछ देर तक पूजा करने के बाद तीनों युवकों ने उस पोटली को अपने पास रख लिया, जिसमें जेवरात रखे थे और शेष पोटली महिलाओं को देते हुए कहा कि इसे कुछ देर बाद खोलना। कुछ देर बाद महिलाओं ने जब पोटली खोली तो जेवरात गायब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभानंद साहनी ने घटना के बाबत रौनापार थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा दर्ज कर रौनापार थाना पुलिस इन ठगों की तलाश में जुट गई। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार तीन युवक बाजार गोसाई बनकटा के पास मौजूद है इनके द्वारा ही बातन गांव में महिलाओं को ठगा गया है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी लेने पर उनके पास से सोने का झुमका, लॉकेट व एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नवनी पांडेय पुत्र जितेंद्र पांडेय निवासी त्रिलोकपुर थाना पडरौना जिला कुशीनगर, सतीश पुत्र शिवचरण निवासी पकड़ी थाना रूद्रपुर जिला देवरिया, धर्मेंद्र पुत्र मुन्ना लाल निवासी नौशहरा थाना रुद्रपुर देवरिया बताया। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें