डेढ़ साल पूर्व जेल से बरामद हुए थे दर्जनभर मोबाइल सेट
आजमगढ़ जिला कारागार प्रशासन पहले से ही संदिग्ध रहा है। लगभग डेढ़ साल पूर्व जिला कारागार में कैदियों के दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई थी। पुलिस महकमा काफी मशक्कत के बाद उपद्रव पर काबू पा सका था। इसके बाद जेल के निरीक्षण में परिसर से दर्जन भर मोबाइल सेट बरामद हुए थे।
स्थानांतरण के बाद भी जमे रहे
आजमगढ जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक आरके मिश्रा का पूर्व में स्थानांतरण हो चुका है। यहां नैनी जेल के अधीक्षक को भेजा गया था, लेकिन न तो नैनी जेल के अधीक्षक यहां आए न ही आरके मिश्रा यहां से गए। अधीक्षक के स्थानांतरण का मामला कागजात से शुरू हुआ और कागजात में ही दब कर रह गया।