फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दशहरा मेले में उमड़ी हजारों की भीड़, रावण दहन के साथ गूंजे जयकारे

विज्ञापन
रानी की सराय में भारतीय संघ द्वारा स्थापित मां की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
कस्बे का दो दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेला बृहस्पतिवार को धूमधाम से शुरू हुआ। मेले में आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मां दुर्गा के पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तो खिलौनों, सौंदर्य प्रसाधनों और अन्य सामानों की दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद शुरू हुए मेले में शाम होते-होते भीड़ बढ़ने लगी, जो देर रात तक जारी रही। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से स्थापित मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। पंडालों में देवी के विभिन्न रूपों का इलेक्ट्रॉनिक मंचन और आकर्षक सजावट देखने के लिए लोग देर तक ठहरते रहे।
समितियों की ओर से की गई रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा कस्बा जगमगा उठा। मेले के दौरान रायपुर स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर से भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा काशी दास मंदिर होते हुए पूरे कस्बे में भ्रमण कर मेला क्षेत्र से गुजरी और बाबू परमानंद राय स्मारक महाविद्यालय, सेठवल होते हुए रायपुर पहुंची।
विज्ञापन

रथयात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रायपुर में श्रीराम और रावण के बीच घमासान युद्ध का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के हाथों रावण का वध होते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रथयात्रा और रावण दहन के बाद मेले की रौनक और बढ़ गई। देर रात तक मेले में लोगों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें