फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो लगे हैं कोरोना मरीजों की सेवा में, पुलिस उन्हीं का काट रही चालान

विज्ञापन
निजामाबाद पुरानी तहसील चौक पर बेवजह वाहन लेकर घूमने वालों की जांच करती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए हो रही सख्ती में पुलिस का कहर आवश्यक सेवाओं में लगे प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर भी टूट रहा है। पास और आई कार्ड होने के बाद भी कर्मचारियों का 500 से तीन हजार तक का चालान किया जा रहा है। सेक्रेटरी महासंघ ने इसके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसपी और डीएम आदि से शिकायत भी की है। इसके बाद भी पुलिस के रवैये में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में आवश्यक सेवाकों और आपदा राहत कार्य में लगे कर्मचारियों को ड्यूटी पर जाने में छूट है। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से उन्हें पास भी उपलब्ध कराया गया है। लेकिन पुलिस आम लोगों पर सख्ती करने के साथ ही आवश्यक सेवाओं में जुटे लोगों को भी परेशानी करने से नहीं चूक रही है। आवश्यक सेवाओं में लगे सरकारी कर्मचारियों के भी चालान काटे जा रहा है। एसपी से शिकायत करने के बाद भी ये समस्या बनी हुई है। ठेकमा ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी सुभाष चंद्र पांडेय से अभद्र व्यवहार करते हुए गंभीरपुर पुलिस ने उनके वाहन का तीन हजार का चालान काट दिया है। उन्होंने पुलिस को अपना ड्यूटी पास भी दिखाया, इसके बाद भी पुलिस की ओर से दुर्व्यवहार किया गया। नाराज ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने एसपी से मिलकर प्रकरण पर आक्रोश जताया। मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं, जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी विनय यादव का भी शहर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल जाते समय चालान काट दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी आक्रोशित हैं।

शहर के मुख्य चौक पर तैनात पुलिस पिकेट।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें