फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने वालों को 28 दिन पर ही कोरोना टीके की दूसरी डोज लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विदेश जाने वालों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा होना जरूरी है। वर्तमान में सरकार ने दोनों डोज के बीच की समय सीमा बढ़ा दी है। जिसके चलते विदेश जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही है। जिसे देखते हुए सरकार ने नया फरमान जारी कर दिया है। जिसके तहत विदेश जाने वालों को दूसरी डोज 28 दिन पर ही लगा दिया जाएगा। जिले में भी इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि विदेश जाने के लिए कोरोना का टीका वो भी कोविशील्ड की दोनों डोज लगा होना आवश्यक है। वर्तमान में सरकार ने दोनों डोज के बीच का समय बढ़ा कर 85 दिन कर दिया है। जिसके चलते विदेश जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही थी। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने विदेश जाने वाले लोगों को 28 दिन पर ही दूसरी डोज लगाने का निर्देश दिया है। यह नियम प्रथम डोज कोविशील्ड टीका लगवाने व विदेश जाने वालों के लिए है। पहला टीका लगवाने के बाद 28 दिन का समय हो गया है और संबंधित व्यक्ति विदेश जाने वाला है तो अपने पासपोर्ट व टिकट के साथ केंद्र पर पहुंच कर टीका लगवा सकता है। शासन से आये इस दिशा निर्देश के अनुरूप कवायद जिले में भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें