फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : नए शैक्षिक सत्र को लेकर ये खबर आपके काम की है, शिक्षकों से किताबों की ढुलाई कराई तो कार्रवाई

Mon, 17 Mar 2025 05:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 नए सत्र के शुरू होने से पहले पुस्तकें पहुंचानी होंगी। जानकारी अनुसार 90 प्रतिशत पुस्तकें पहुंच चुकी हैं। बीएसए को निर्देश है कि वे किताबें विद्यालयों तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। इसके साथ ही निर्देश है कि शिक्षकों से किताब न ढुलवाई जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र 2025-26 में पाठ्यपुस्तकें समय पर पहुंचाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बीएसए को निर्देश है कि वे किताबें विद्यालयों तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। साथ ही शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि किताबें शिक्षकों से किसी भी हाल में न ढुलवाई जाएं। अगर शिक्षकों से किताबें ढुलवाई गईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) तक ही किताबें न पहुंचाई जाएं, बल्कि प्रत्येक विद्यालय तक इसे पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। पाठ्य-पुस्तकों की ढुलाई में होने वाले खर्च का आंकलन कर बजट विभाग से मांगें। एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से नए सत्र के लिए किताबों के वितरण की व्यवस्था अभी से शुरू किए जाने के आदेश सभी जिले के बीएसए को दिए गए हैं।
विज्ञापन


वर्तमान शैक्षिक सत्र में अधिकांश जिले से शिकायतें आईं थी कि ब्लॉक संसाधन केंद्रों से किताबों की ढुलाई शिक्षकों से कराई गईं।





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें