फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये डरी हुई सरकार है...नेताओं को जेल में डालती है : लल्लू

विज्ञापन
सर्किट हाउस पर पुलिस के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सर्किट हाउस पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में भय का माहौल है। कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। यूपी जंगलराज में तब्दील हो चुका है। रोज-रोज की घटनाओं ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। अपराधी मस्त और जनता त्रस्त है। फिरौती प्रदेश की पहचान बन रही है। पहले आदमी का अपहरण होता था, अब भरी बस का ही अपहरण हो जा रहा है। आजमगढ़ में हुई दलित प्रधान की हत्या, पुलिस की गाड़ी से बच्चे की मौत, इन सभी घटनाओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था का सच सामने ला दिया है। जनता का चुना हुआ प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित है। इसी सरकार के एक दलित विधायक को थाने में पीटा गया। सरकार तमाशा देख रही है। आगरा में एमबीबीएस की छात्रा की हत्या हो जाती है। सरकार देखती रहती है। अगर महिलाओं के हक के लिए लड़ना राजनीति है, संवेदना व्यक्त करना राजनीति है तो कांग्रेस ये राजनीति करेगी। हम पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे थे। सरकार को किस बात का डर है। जब प्रतिनिधिमंडल जाता है, मैं जाता हूं तो घेर लिया जाता है। जेल में डाल दिया जाता है। ये डरी हुई सरकार है। राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि महामहिम की चुप्पी सबसे ज्यादा घातक है। इस मामले को सदन में उठाएंगे। मृतक प्रधान सत्यमेव जयते और मृत बालक के परिजनों को पार्टी आर्थिक मदद देगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार अतिथि धर्म का पालन करना भूली
आजमगढ़। डा. नितिन राउत मंत्री महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि दूसरे राज्य का मंत्री दूसरे राज्य में अतिथि होता है। उत्तर प्रदेश सरकार अतिथि धर्म का पालन करना भी भूल गई है। आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है। हम स्व: राजीव को नमन करते हैं। यह सत्यमेव जयते की हत्या नहीं, बल्कि स्व: राजीव गांधी के पंचायती राज के सपनों की हत्या है। सत्यमेव जयते की हत्या की विधिक मदद मुकदमे की पैरवी कांग्रेस पार्टी करेगी। अभिनेता सुशांत के मामले में बिहार के आईपीएस को क्वारंटीन करने के मामले में कहा कि सुशांत मामले की क्योरी महाराष्ट्र पुलिस कर रही है। किसी के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। इस मामले में हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं।
माया और अखिलेश भी रहे निशाने पर
आजमगढ़। पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कांग्रेस लगातार दलित उत्पीड़न के मुद्दे उठा रही है, लेकिन स्वघोषित दलितों की नेता बहन मायावती चुप हैं। मौजूदा सरकार में दलित समाज पर राज्य संरक्षण में लगातार हमले बढ़े हैं। देश में सबसे अधिक उत्पीड़न की घटनाएं उत्तर प्रदेश में हो रही है। कांग्रेस दलितों के हितों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी। सत्यमेव जयते प्रकरण में सांसद अखिलेश यादव का कोई बयान न आने पर पुनिया ने कहा कि इसके बारे में उन्हीं से पूछिए। ये दलितों के प्रति उनका रवैया दिखाता है। गांव में न जाने देने पर कहा कि ये प्रदेश सरकार के लिए काला दाग है। ये सरकार जनप्रतिनिधियों का रक्षा करने में असमर्थ है। इस सरकार में सत्य की पराजय हो रही है।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
डॉ. नितिन राउत मंत्री महाराष्ट्र सरकार, पीएल पुनिया राज्यसभा सांसद, बृजलाल खाबरी पूर्व सांसद, आरके चौधरी पूर्व मंत्री, आलोक प्रसाद चेयरमैन उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग, प्रदीप नरवाल राष्ट्रीय प्रभारी उत्तर प्रदेश अनुसूचित विभाग, जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह, पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, दिनेश यादव, सुरेंद्र सिंह, मुन्नू यादव, पंकज मोहन सोनकर, मो. आजमी, राजाराम यादव, रवि कांत त्रिपाठी, जगदंबिका चतुर्वेदी, राना खातून, नजम शमीम आदि लोग उपस्थित रहे।

सर्किट हाउस पर पुलिस के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

सर्किट हाउस पर ध्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें