फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट से लेकर नेहरू हॉल तक भटकते रहे अभ्यर्थी, जमकर उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट भवन पर स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति के लिये बैठे अभ्यर्थी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सैकड़ों अभ्यर्थी वार्ड ब्वाय पद के लिए साक्षात्कार देने पहुंच गए। इस दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाईं। कोई भी अभ्यर्थियों को स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा था जिसके कारण दोपहर तक अभ्यर्थी नेहरू हाल से लेकर कलेक्ट्रेट तक भटकते रहे। बाद में जाकर नेहरू हाल में साक्षात्कार हुआ।
विज्ञापन

चक्रपानपुर स्थित मेडिकल कालेज को एल थ्री अस्पताल बनाया गया है। अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त बनाने के लिए वार्ड ब्वाय की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके लिए हाल ही में सीएमओ डा. एके मिश्रा द्वारा विज्ञापन प्रकाशित कर बृहस्पतिवार को साक्षात्कार के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बुलाया गया था। इस दौरान मॉलक्यूलर बायोलॉजिस्ट के एक, डायलिसिस टेक्नीशियन के छह, आईसीयू टेक्नीशियन के छह, एलटी के 35 और वार्ड ब्वाय के 35 पदों के लिए साक्षात्कार होना था। बृहस्पतिवार को निर्धारित समय पर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए। इतनी अधिक संख्या में भीड़ देख वहां मौजूद लोगों के हाथ पांव फूल गए। न तो अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी ना ही उनसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने वाला ही कोई मौजूद था। दोपहर तक अभ्यर्थी पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में घूमते रहे। इसका परिणाम हुआ कई कार्यालयों के दरवाजे तक कर्मचारियों ने बंद कर लिए। दोपहर बाद सभी को नेहरू हाल ले जाकर उनका साक्षात्कार किया गया। सीएमओ डा. एके मिश्रा ने बताया कि पहले अभ्यर्थियों को कलेक्ट्रेट में बुलाया गया था लेकिन जब इनकी संख्या अधिक हो गई तो साक्षात्कार नेहरू हाल में कर दिया गया। जहां मेडिकल कालेज के प्राचार्य अपनी टीम के साथ उनका साक्षात्कार लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें