फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के ‘कायाकल्प’ के कार्यों का होगा थर्ड पार्टी सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हुए कामों का थर्ड पार्टी सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों के कामकाज का मूल्यांकन किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट और बीएसए की रिपोर्ट का मिलान कर उसका सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही पढ़ाई के गुणवत्ता का भी थर्ड पार्टी सर्वे कराया जाएगा। सत्यापन गलत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जन सहयोग व ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के फंड से स्कूलों में चारदीवारी, कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, शौचालय, पेयजल, गार्डन, विद्युतीकरण और रंग-रोगन सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा महानिदेशालय की ओर से हर महीने सभी बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट भी ली जाती है। महानिदेशक के निर्देश पर अब स्कूलों में हुए कार्यों व शिक्षकों द्वारा पढ़ाई के गुणवत्ता की थर्ड पार्टी से सर्वे कराया जाएगा।। इसके लिए विभाग के विशेष शिक्षकों की नियुक्त की जाएगी। वे अपनी रिपोर्ट सीधे महानिदेशक कार्यालय को देंगे। सर्वे रिपोर्ट और बीएसए की रिपोर्ट का मिलान कर उसका सत्यापन किया जाएगा। रिपोर्ट गलत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
--
महानिदेशक की ओर से थर्ड पार्टी सर्वे कराने का निर्देश जारी किया गया है। कायाकल्प का सर्वे होगा लेकिन विशेष रूप से एकेडमिक का सर्वे किया जाएगा। इससे पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा। इस कोरोना काल में बच्चे घर बैठकर भी अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे। - अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें