फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी व लाखों के जेवरात पार

सार

पवई के मोलानीपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने धर्मजीत यादव के घर से आठ लाख रुपये के जेवरात और नकदी चुरा लिए। घटना के समय परिवार घर में ही सो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
15 पवई थाना क्षेत्र के मोलानीपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवई। थाना क्षेत्र के मोलानीपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार करीब आठ लाख के जेवरात जोरी हुए हैं। मोलानीपुर गांव निवासी धर्मजीत यादव रात में परिवार सहित बरामदे के कमरे में सोए थे। जबकि उनकी वृद्ध मां बरामदे में ही सो रही थीं। रात करीब 11 बजे के बाद चोर घर के पीछे बने शौचालय की छत पर चढ़े और वहां से आंगन की सीढ़ी से नीचे उतरकर कमरे में घुस गए। चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर सोने और चांदी के जेवरात समेत करीब 35 हजार रुपये नकदी चुरा लिए।
विज्ञापन

चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के दौरान परिजनों ने बाइक की आवाज सुनी और घर में जाकर देखा तो चोर भाग चुके थे। सूचना डायल 112 और चौकी प्रभारी को दी गई। थानाध्यक्ष पवई प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की गंभीरता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें