फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: उच्चके ने डायबिटीज की दवा के नाम पर पिलाया नशीला पदार्थ, मां-बेटी की हालत गंभीर

Fri, 29 Sep 2023 06:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के  बेंदुई गांव में  डायबिटीज की दवा के नाम पर घर पहुंचे उच्चके ने मां-बेटी को नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे दोनों अचेत हो गई। मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में महिलाओं का उपचार जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के बेंदुई गांव में डायबिटीज की दवा के नाम पर घर पहुंचे उच्चके ने मां-बेटी को नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे दोनों अचेत हो गई। इसके बाद दोनों घर से कुछ सामान उठाते कि परिवार की एक महिला आ गई। जिसे देखते ही उच्चका मौके से फरार हो गया। दोनों महिलाओं को सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


बेंदुई गांव निवासी चंद्रावती देवी (55) और उनकी मां सीतावी देवी (75) शुक्रवार को घर के अगले हिस्से में बैठी थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति घर के अंदर आया और कहा कि वह हर रोग की दवा देता  है। इसके बाद डायबिटीज की रोकथाम की दवा के नाम पर नशीला पदार्थ पिला दिया। दवा पीते ही मां-बेटी अचेत हो गईं।

उच्चके का मंसूबा नाकामयाब

अभी उच्चका कुछ करता इससे पहले परिवार की एक अन्य महिला नीतू यादव नीचे आ गई। महिला को देखते ही उच्चका मौके से फरार हो गया। मां-बेटी को बेहोश देख नीतू ने शोर मचाया। परिजनों ने आननफानन दोनों को सीएचसी अहरौला पहुंचाया।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहन लाल ने बताया कि दोनों महिलाओं को कोई नशीला पदार्थ दिया गया है। उनके शुगर की जांच की गई तो 250 से ऊपर आया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें