फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साइकिल से घर जा रहे युवक का मोबाइल छीनकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना के सोनवारा मोड़ के पास शराब ठेका से कुछ दूर पर साइकिल से घर जा रहे युवक से बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए।शुक्रवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना के दिलैजी गांव निवासी काजी वाहन चालक है, बीती शाम को सवा सात बजे के गाड़ी खड़ी कर साइकिल से घर जा रहा था। इस बीच वह सोनवारा मोड़ के पास स्थित शराब के ठेके से कुछ दूर उसके घर से मोबाइल पर कॉल आई, परिवार के सदस्य से बात करते हुए युवक साइकिल से जा रहा था।
इसी बीच पीछे से बाइक पर सवार आए तीन बदमाशों ने युवक से उसकी मोबाइल छीन लिया अनियंत्रित होकर युवक गिर गया, जिससे उसके कुछ चोटें भी आई। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग थाने पहुंचे और तहरीर देकर पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें