फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, बेखौफ होकर करें मतदान

विज्ञापन
पुलिस लाइन से अंतिम चरण के मतदान के लिए रवाना होती सुरक्षा बल के जवान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। क्रिटिकल बूथों की सुरक्षा पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले रहेगी। वहीं प्रत्येक थाने पर 50-50 क्यूआरटी के जवान उपस्थित रहेंगे जो किसी भी अपरिहार्य स्थिति में पहुंचेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच लोग बेखौफ होकर मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की पूरी तैयारी है। इसके लिए 150 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी के अलावा आठ हजार सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं सात हजार होमगार्ड व 250 पीआरडी के जवान भी लगे हैं। सभी थानों पर 50-50 की संख्या में क्यूआरटी के जवानों की तैनाती की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 111 एफएसटी व 111 एसएसटी टीम भी लगाई गई है। वहीं 48 स्थानों पर अंतर्जनपदीय सीमा पर बैरियर लगाए गए हैं। किसी भी बाहरी लोगों को जनपद की सीमा में मतदान के दौरान प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वहीं पांच कलस्टर टीमें भी लगाई गई हैं। जिले में कुल 359 क्रिटिकल बूथ चिह्नित हैं जिनकी सुरक्षा पैरामिलिट्री फोर्स करेगी। किसी भी तरह गड़बड़ी करने वालों से पुलिस व प्रशासनिक अमला कड़ाई से निपटेगा।
होटल और ढाबों की हुई जांच
आजमगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने होटल और ढाबों की जांच शुरू कर दी है। शनिवार की शाम से ही होटलों, ढाबों पर रेस्टोरेंटों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। होटलों में जो भी लोग ठहरे हैं, उनकी पूरी पड़ताल की जा रही है। एसपी ने बताया कि यह अभियान रविवार को भीचलाया गया। रात में एक बार फिर अभियान चला कर किसी भी बाहरी व्यक्ति को जिले की सीमा में नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बूथों पर गनर भी नहीं जा सकेंगे
मतदान के दौरान बूथों के 100 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति अशस्त्र-शस्त्र के साथ नहीं जा सकेगा। यदि कोई ऐसा व्यक्ति बूथ पर पहुंचता है, जिसे गनर मिला हुआ है तो वह भी गनर को 100 मीटर की परिधि के बाहर ही छोड़ कर बूथ तक जा सकेगा। इतना ही नहीं बूथ से 200 मीटर की दूरी पर ही प्रत्याशी अपना टेबल लगा सकेंगे। उक्त स्थान पर भी भीड़ एकत्र नहीं की जा सकती है। मात्र दो कार्यकर्ता ही वहां मतदाता पर्ची वितरण के लिए उपस्थित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें