जहानागंज के टिसौरा गांव के लोग सडक पर घुटना भर पानी होकर गुजरते लोग।
- फोटो : AZAMGARH
जहानागंज। विकास खंड के टिसौरा गांव के लोगों को सड़क पर लगे घुटने भर पानी में से होकर जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम चक्काजाम करने को विवश होंगे।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रीना मिश्रा ने बताया कि हमारे यहां मेन सड़क पर बरसात का पानी लगने से ग्रामीण परेशान है। उसी से होकर आ जा रहे हैं। हम लोग कई बार प्रधान को इसकी सूचना दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे। गांव के वेदव्यास मिश्रा, राहुल मिश्र, अशोक सिंह, रवि दुबे, राजेश दुबे आदि लोगों ने कहा कि कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।