ठेकमा में वैक्सीनेशन का निरीक्षण करती पूर्व सांसद नीलम सोनकर।
- फोटो : AZAMGARH
ठेकमा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद नीलम सोनकर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा को गोद लिया गया है। शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पर ठेेकमा भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष चौबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्टाफ द्वारा पूर्व सांसद नीलम सोनकर का स्वागत और सम्मान किया गया।
इस दौरान पूर्व सांसद द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया गया और संबंधित महिला डॉक्टरों को प्रोत्साहित किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ठेकमा रमेश सोनकर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग से ट्रांसफार्मर लगाए जाने, सार्वजनिक शौचालय, स्नानागार, पानी की टंकी, मरीजों के रुकने के लिए व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्र परिसर से 11000 वोल्टेज की तार को हटाने जाने की मांग किया। पूर्व सांसद ने कहा कि अक्तूबर और नवंबर में आने वाली कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी पूरी कर लेनी है। ताकि हम समाज के लोगों को सुरक्षित कर सकें। इसके लिए भाजपा सरकार ने पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था भी करा दी है ताकि किसी प्रकार से कोई कमी न रह जाए। मैंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा को गोद ले लिया है। आने वाले कठिन समय और करोना की तीसरी लहर से लडने के लिए पूरी व्यवस्था संभाल ली है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हर प्रकार की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ठेकमा संतोष चौबे, बृजेश राय, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष माहिद अली, विकास गिरी आदि उपस्थित रहे।