फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रोडवेज बसों में न आग से बचाव के इंतजाम, न फर्स्ट एड बॉक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डॉ. अंबेडकर डिपो और आजमगढ़ डिपो की कई रोडवेज बसों में आग से बचाव के यंत्र तो छोड़िए, फर्स्ट एड बॉक्स तक की सुविधा नहीं है। अधिकारियों की यह लापरवाही यात्रियों के लिए जानलेवा बन सकती है। जानकारी होने के बाद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ डिपो से प्रतिदिन 68 निगम और 35 अनुबंधित और डॉ. आंबेडकर डिपो की 85 निगम और 20 अनुबंधित बसें रवाना हो रही हैं। यह बसें रोजाना करीब 10 से 12 हजार यात्रियों को ढो रही हैं। इनमें से कई बसें फिटनेस के मानक पर खरी नहीं हैं।
बसों में लगे अग्निशमन यंत्र सिर्फ नाम मात्र के हैं। वह या तो जंग खा रहे हैं या फिर समय से रिफलिंग नहीं हो सके। वहीं, बसों में लगे फर्स्ट एड बॉक्स भी गायब हैं। जिन बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगे हैं, लेकिन वो भी खाली पड़ी हुई है।
विज्ञापन

जबकि शासन का सख्त आदेश हैं कि रोडवेज बेड़े में शामिल बसों में अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स में दवाएं होनी चाहिए। इसके बावजूद अधिकारियों की उदासीनता के चलते जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें