फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जनपद में 1.56 वर्ग किमी में हरियाली कम, इस बार लगेंगे 56 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद को हरा-भरा बनाने के लिए हर साल कवायद की जाती है इसके बाद भी यह परवान नहीं चढ़ पाती है। हर साल पौधे रोपे जाने के बाद भी जनपद में 1.56 वर्ग किमी में हरियाली कम हुई।
विज्ञापन

वहीं अब 2025-26 में विभिन्न प्रजातियों के 56,00,540 पौधे लगाए जाएंगे। आवंटित लक्ष्य में विभागवार पौधे रोपने की जिम्मेदारी तय की गई है। यह पौधे मानसून सत्र में रोपे जाएंगे।
इस बार जनपद को पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने के लिए शासन ने विभाग को समय सारिणी के अनुसार, तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
खास बात यह है कि जमीन, पौधे व रोपण करने वाले जिम्मेदार विभाग की जियो टैगिंग भी कराई जाएगी। जिसके आधार पर पौधे से पेड़ बनने की कवायद को पुख्ता किया जा सके। जिम्मेदारी का विधिवत पालन हो सके। बता दें कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में हमारी 36 पौधशालाएं हैं। इनमें पौधों को तैयार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें