आजमगढ़। सिधारी में एक ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एक व्यक्ति का आरोप है कि उनके पुत्र को नौकरी दिलाने के नाम पर 11.50 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
जानकारी के मुताबिक, सिधारी थाना क्षेत्र के नई कॉलोनी जमालपुर गांव निवासी संजय कुमार सिंह ने एसपी कार्यालय में बने शिकायती प्रकोष्ठ पर शिकायत की। बताया कि केशव सिंह क्रिकेट का नेशनल स्तर का खिलाड़ी है। रेलवे विभाग द्वारा खेल कोटा में नियुक्ति के लिए विज्ञापन आने पर फार्म भरा था। झारखंड के शिवपुरी नियर न्यू काली मंदिर हजारीबाग निवासी पवन कुमार शर्मा ने पूर्व मध्य रेलवे में नियुक्त है। इस समय वह चंदौली में पोस्ट पॉइंट मैन-बी क्लास-4 ऑपरेटिंग विभाग डीडीयू में कार्यरत है। उसने संजय कुमार सिंह व उनके पुत्र को नियुक्ति दिलाने के नाम पर लगभग आठ बार में 11.50 लाख रुपये ठग लिए हैं। आरोप है कि पवन कुमार शर्मा के खाते से 13 फरवरी 2024 को दो लाख रुपये, सात मार्च को 20 हजार, 11 मार्च को 3.80 लाख, 30 अप्रैल को दो लाख, 14 मई को एक लाख, नौ जुलाई को एक लाख, 21 अगस्त को 50 हजार और 17 सितंबर को एक लाख रुपये दिया गया है। इतना ही नहीं ठगी व धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। जिस पर सहायक कार्मिक अधिकारी पूर्व मध्य रेल हाजीपुर का फर्जी हस्ताक्षर बनाया गया। इतना ही नहीं उक्त व्यक्ति ने अपने मोबाइल नंबर से उसके पुत्र के मोबाइल नंबर पर पोस्ट ऑफिस का बार कोड चिपका कर एक लिफाफा भारत सरकार सेवार्थ पूर्व मध्य रेल पीसी नंबर का फोटो खींचकर भेजा ताकि सभी को उक्त फर्जी नियुक्ति का विश्वास हो सके।
नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायत मिली थी। मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- शशिचंद चौधरी, थाना प्रभारी सिधारी।