फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महाकुंभ के लिए बसों की भरमार दूसरे रूटों के लिए यात्री बेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यात्रियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके स्थान पर पहुंचाने का दावा करने वाला परिवहन निगम की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। महाकुंभ में जाने के लिए बसें तो तैयार है, लेकिन अन्य रूटों पर अब भी बसों का संचालन ठीक तरीके से नहीं हो पा रहा है। इससे अन्य रूटों पर जाने वाले यात्री काफी परेशान है।
विज्ञापन

महाकुंभ को लेकर निगम ने पूरी तैयारी की है। निगम के अधिकारियों ने कहा कि महाकुंभ या अन्य रूटों पर जाने के लिए बसों की कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। वर्तमान में भी यात्रियों को कई-कई घंटे बस स्टैंड पर बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे यात्री काफी परेशान है। महाकुंभ में बसें लगा देने से जौनपुर, वाराणसी, मऊ, जीयनपुर, लाटघाट, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, अम्बेडकरनगर आदि रूटों पर बसों का संचालन अच्छी तरह से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें