विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिले भर में बढ़े पैमाने पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया था। इसका परिणाम यह रहा कि विधानसभा चुनाव 2017 की अपेक्षा मत प्रतिशत में इजाफा तो हुआ लेकिन मतदान में जिला प्रथम श्रेणी में नहीं आ सका। जिले में कुल 3645548 मतदाता हैं जबकि इस बार 2095946 ने किया मताधिकार का प्रयोग किया। 1549602 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया।
विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों, विकलांगों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की व्यवस्था कराई गई थी। इसके अलावा करीब एक माह तक लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों, छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया था और लोगों को जागरूक करते हुए मतदान करने का आमंत्रण पत्र दिया था। इसके बाद भी जिले में साठ फीसदी मतदान नहीं हो सका। जिले में कुल 36 लाख 45 हजार 548 मतदाता हैं जिसमें कुल 20 लाख 95 हजार 946 मतदाताओं ने ही मतदान किया।
0
विधानसभा कुल मतदाता पड़े मत
अतरौलिया 379447 229446
गोपालपुर 350363 204798
सगड़ी 335563 192389
मुबारकपुर 353467 222546
आजमगढ़ 395552 233463
निजामाबाद 326938 183626
फूलपुर पवई 328545 192079
दीदारगंज 365341 200521
लालगंज 406950 217348
मेंहनगर 403382 219730