आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बच्चों के लिए नेशनल स्कूल आफ ड्रामा नई दिल्ली व सूत्रधार संस्थान की ओर से 30 दिवसीय बाल नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 14 फरवरी से 15 मार्च तक शारदा टॉकीज में किया जाएगा। प्रतिदिन शाम तीन बजे से शाम छह बजे तक यह कार्यशाला संचालित होगी।
इसमें 8 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के लड़के और लड़कियां प्रतिभाग कर करती हैं। यह कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए पूर्णतया निशुल्क होगी। इस कार्यशाला में बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए योग मेडिटेशन इंप्रोवाइजेशन के साथ-साथ अभिनय संगीत व चित्रकला आदि विधिवत प्रशिक्षण राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त रंगकर्मी अभिषेक पंडित की ओर से दिया जाएगा। कार्यशाला की सहायक निर्देशक ममता पंडित होंगी। कार्यशाला के समापन पर स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति मंचित की जाएगी व समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। उक्त कार्यशाला में चयन के लिए इच्छुक प्रतिभागियों का साक्षात्कार 14 फरवरी को शात तीन बजे शारदा टाकीज परिसर में आयोजित होगा।