फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारने गया युवक पोखरी में डूबा मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरवां गांव में पोखरी में डूब जाने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुरोध पर शव पीएम में न भेज पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के समय मृतक मछली मारने के लिए पोखरी पर गया हुआ था।
विज्ञापन

शेरवां गांव निवासी 32 वर्षीय मंजय पुत्र लोचन शुक्रवार दिन में 10 बजे घर से मछली मारने जाने की बात कह कर निकला। गांव स्थित पोखरी पर पहुंच कर वह कटिया लगा कर मछली मार रहा था। इसी दौरान अचानक उसके पैर फिसल गए और वह पोखरी के गहराई में चला गया। जिससे डूब जाने से उसकी मौत हो गई। लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब शव पोखरी में उतराया। आसपास के लोगों ने सूचना परिजनों के अलावा पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पीएम न कराने का अनुरोध किया, जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें