तदाता जागरूकता अभियान के तहत हाथों पर लगी मेंहदी को दिखाती महिलाएं।
- फोटो : AZAMGARH
विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। निजी और सरकारी माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी, अध्यापक और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गांव-गांव जाकर लोगों मतदान के प्रति जागरूक कर रही हैं।
स्टेपिंग स्टोन पब्लिक स्कूल मेंहनगर की ओर से प्राथमिक विद्यालय दामा बूथ पर महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया गया। 110 निमंत्रण बांटे गए। रियो वर्ल्ड अकेडमी खनियरा की ओर से धरहरा बूथ, जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल की ओर से प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर, राजाराम पब्लिक स्कूल सुखीपुर की ओर से चतुरपुर खास गांव में महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया गया। बाबा विश्वनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आमनावे मार्टीनगंज की ओर से सदरूद्दीनपुर, लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल सोहौली, फरहान कान्वेंट पब्लिक स्कूल उदपुर फूलपुर की ओर से मोहीउद्दीनपुर, दत्तापुर, उसरहा जलालपुर अंबेडकरनगर बूथ महिलाओं को जागरूक किया गया।
महादेवी हायर सेकेंड्री स्कूल तिवारीपुर सिधारी की ओर से दूधनारा, पैराडाइज कान्वेंट स्कूल सरायमीर की ओर से निजामाबाद के मीरपुर गांव, बाबा भैरवनाथ जी इंटर कालेज महराजपुर अनवरगंज की ओर से कम्हेपुर बूथ पर महिलाओं को जागरूक किया गया। मां दुर्गावती पब्लिक स्कूल महुजा नेवादा की ओर से दीदारगंज के पुरन्दरपुर बूथ पर महिलाओं को मेहंदी लगाकर मतदान के प्रति जागरूक किया गया और मतदान के लिए 110 निमंत्रण बांटे गए।