फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रंगों के साथ वोट की बात’ प्रतियोगिता में मनुश्री प्रथम व आदया द्घितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 19 फरवरी को सेंट जेवियर्स हाईस्कूल एलवल में ‘रंगों के साथ वोट की बात’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने चित्रों के सहारे मतदान के प्रति जागरूक किया था। इस प्रतियोगिता में टॉप सिक्स की सूची बनाई गई। इसमें कक्षा आठ की छात्रा मनुश्री गुप्ता प्रथम, आदया शर्मा द्वितीय और शालिनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को अमर उजाला की तरफ से मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के सहयोग से आयोजित ‘रंगों के साथ वोट की बात’ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी थे। जिलाधिकारी ने मतदान को लेकर विद्यार्थियों जानकारियां दी थी और उनके बनाए गए चित्रों की प्रशंसा की थी। बच्चों ने अपने-अपने अंदाजा में चित्रकारी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। वहीं स्कूल की तरफ से निर्णायक मंडल में शामिल प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव, प्रीति यादव, तरनी श्रीवास्तव और धीरेंद्र भारद्घाज बच्चों की पेंटिंग को देखकर अपना निर्णय सुनाया। स्कूल के प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा आठ की छात्रा मनुश्री गुप्ता, कक्षा नौ की आदया शर्मा द्वितीय व तृतीय स्थान पर शालिनी कुमारी रहीं। वहीं चौथे स्थान पर कक्षा आठ की छात्रा शिवांशी और पांचवें स्थान पर आदिबा रैनी व कक्षा नौ की छात्रा प्रियांशी सिंह रहीं। इन सफल प्रतिभागियों अमर उजाला की तरफ से मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें