आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ गांव के ही युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। युवती के भाई ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने केस पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया है।
कोतवाली पर पड़ी तहरीर के अनुसार घटना के समय युवती घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला मो. फैज आलम घर में घुसा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आहट मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। युवती के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इसके साथ ही पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ ही उसे मेडिकल मुआयने के लिए भी भेज दिया। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मो. फैज आलम को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।