बलरामपुर। तरवां थाना क्षेत्र के नवापुरा सुल्तानपुर गांव में रविवार की रात एक युवक ने करकट के बल्ली में दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। नवापुरा सुल्तानपुर गांव निवासी लोटन राजभर (40) की पत्नी शिला एक दिन पहले ही अपने मायके कटाई, मेंहनगर गई थी।
घर में कोई नहीं था। किसी बात से क्षुब्ध होकर लोटन राजभर ने रविवार रात करीब सात बजे घर के अंदर करकट की बल्ली में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। परिजन जब लौटे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोटन राजभर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
वह एक पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था। इस बारे में तरवां थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।