फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर घटा और थमी कटान, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल एरिया से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। वहीं कटान भी थम गई है। जिसके कारण ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम चार बजे डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 68.55 मीटर पर रहा। वहीं रविवार की शाम जलस्तर 68.35 मीटर पर आ गया। वहीं बदरहुआं गेज पर शनिवार की शाम चार बजे घाघरा नदी का जलस्तर 69.30 मीटर रहा। जो रविवार को 69.08 मीटर हो गया। घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार कमी होने के कारण देवारा खास राजा के बगहवा, साधु का पूरा, वासु का पूरा में कटान थम गई है जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गांगेपुर गांव के पास घाघरा नदी कटान कर रही है। कुढ़वा रिंग बंधे को पहले ही काट दिया है। अब उसके अंदर के खेती की जमीन काट रही है। जिसमें धान, ज्वार, बाजरा, गन्ना बोया गया है इसमें परसिया, मठिया, गांगेपुर, मठिया, जहदर चार गांव के किसानों की खेती है। इसे रोकने के लिए इस वर्ष मार्च से ही तीन ठोकरों का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन बाढ़ का पानी आने के कारण ठोकर निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। परसिया रिंग बंधे के अंदर लगभग 50 हेक्टेयर जमीन कई गांव किसानों की है। जो घाघरा नदी की कटान से प्रभावित होगी। यहां भी घाघरा नदी कटान करते हुए मुख्य बंधे की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें