लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पुलिस की बर्बरता के विरोध में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना दिया। धरने में प्रदेश सचिव अहमद शमशाद और जिलाध्यक्ष ने पुलिस की बर्बरता के चलते ग्रामीणों का हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की। साथ ही दोषियों के खिलाफ जांच करा कार्रवाई की मांग।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मामला सुलझाने पलिया गांव में पहुंची पुलिस और वहां कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद भारी संख्या में पुलिस गांव में पहुंचकर प्रतिशोधस्वरूप लोगों के घरों में काफी तोडफ़ोड़ किया। ट्रैक्टर और गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ किया। ग्राम वासियों का आरोप है कि जिस घर में शादी थी उस घर से पुलिस जेवरात भी उठा ले गयी। महिलाओं को भी पुलिस ने मारा पीटा। कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ हमेशा मंदिर की बात करते हैं, लेकिन पुलिस ने घर में स्थित मंदिर में भी तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने संविधान निर्माता बाबा साहब की तस्वीरों पर भी लाठियां बरसायी। यह पुलिस की बर्बरता का प्रतीक है। उन्होंने पुलिस द्वारा किए गए इन कार्यो की कड़ी निंदा की। कहा कि कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को आगे तक ले जायेगी। धरने में ग्राम वासियों के साथ रविकांत त्रिपाठी, दिनेश यादव, संतोष सिंह, अजीत राय, अरविंद जयसवार, अमर बहादुर यादव, मंजीत यादव, विशाल दुबे, ओंकार पांडेय, तसलीम अहमद, बबलू निषाद, मुलायम निषाद आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।