फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिस की मौजूदगी में जोड़ी गई दीवार, जाते ही ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के मड़ना गांव में एक नवनिर्मित दीवार को तोड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दीवार तोड़ते कई लोग नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो अहरौला थाना क्षेत्र के मड़ना गांव का बताया गया है।
विज्ञापन

रामसूचित मौर्य थाने के चौकीदार हैं, उनके दूसरे भाई थाने पर ही होमगार्ड हैं। इनका जमीन विवाद बगल के एक गौड़ परिवार से है। पीड़ित के अनुसार एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने जमीन की मापी की। मापी के बाद रामसूचित मौर्य व भाई राम सम्हार मौर्य द्वारा 29 दिसंबर को पुलिस बल की मौजूदगी में 50 मीटर लंबी छह फीट ऊंची दीवार बनवाई गई थी। इसे शुक्रवार को दोपहर में विपक्षियों द्वारा गिरा दिया गया।
इसके गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है पुलिस को फोन करते रहे लेकिन कई घंटों बाद पुलिस पहुंची जब दीवार पूरी तरह से गिरा दी गई। विरोध करने पर दबंगों ने राम सूचित मौर्य (55) इनकी पत्नी सुनरी देवी (50), सुनीता (40) को ईंट पत्थर चला कर घायल कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस की सह पर पर विपक्षियों ने दीवार गिराई है। विपक्षी दो दिन से थाने पर पुलिस को अपने पक्ष में करने की कोशिश में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें