फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: इस साल 69 दिन होंगे विवाह के शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नए साल में 15 जनवरी के बाद से ही शहनाई की गूंज सुनाई देने लगेगी। इस साल कुल 69 शुभ मुहूर्त रहेंगे। फरवरी में सबसे अधिक 15 दिन विवाह के लिए मुहूर्त हैं। साथ ही मार्च से सितंबर माह के बीच चार ग्रहण भी लगेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित नित्यानंद मिश्रा ने बताया कि 15 जनवरी के बाद से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इस बार पांच साल बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ेगी। इस माह 28 जनवरी तक 10 शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी में सर्वाधिक 15 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद मार्च माह में होलास्टक और खरमास लगने के बाद 13 अप्रैल तक मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। अप्रैल, मई और नौ जून तक शहनाई बजेगी। इसके बाद चार माह के लिए भगवान विष्णु विश्राम के लिए चले जाएंगे।
कुंभ स्नान पर्व : 13 जनवरी- पौष पूर्णिमा स्नान, 14 जनवरी- मकर संक्रांति स्नान, 29 जनवरी- मौनी अमावस्या स्नान, 3 फरवरी बसंत पंचमी स्नान, 12 फरवरी- माघ पूर्णिमा स्नान, 26 फरवरी महाशिवरात्रि स्नान।
विज्ञापन

सबसे अधिक फरवरी में 15 दिन होगी शादी

जनवरी : 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 28

फरवरी : 2, 3, 4, 7, 8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 22, 23, 25, 26

मार्च : 1, 2, 3, 6। अप्रैल : 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29, 30

मई : 1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18, 19, 24 और 28

जून : 1, 2, 4, 7, 8, 9। नवंबर : 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 और 30। दिसंबर : 4, 10 और 11
मार्च से सितंबर तक चार ग्रहण

2025 में चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण होगा। 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में नजर नहीं आएगा। साल का दूसरा ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखेगा। तीसरा पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो सात-आठ सितंबर को होगा, यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके साथ ही सितंबर में ही साल का आखिरी ग्रहण लगेगा। 21-22 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें