रानी की सराय। बेलइसा सब्जीमंडी गेट पर शुक्रवार को दिन में लगभग एक बजे ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को रौंदा दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव निवासी मुस्ताक अहमद (50) शुक्रवार को दिन में सब्जी लेने के लिए बेलइसा मंडी जा रहा था। अभी वह मंडी के गेट के पास ही पहुंचा था कि जिला मुख्यालय की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची रानी की सराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को भी पुलिस ने अपने कस्टडी में ले लिया है।