फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
मृतक प्रियांशु सिंह ( फाइल फोटो) - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर बाजार आए एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव निवासी 18 वर्षीय प्रियांशू सिंह पुत्र धनंजय सिंह कक्षा 12 का छात्र था। रविवार की शाम तीन बजे के लगभग वह बाइक से जीयनपुर बाजार किसी काम से आया था। गल्ला मंडी के बाद ट्रक ने पहले बाइक में टक्कर मारा, जिससे वह बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद ट्रक चालक उसके सिर पर ट्रक चढ़ाते हुए भाग निकला। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें