फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली पर लदी सरिया महिला की आंख में घुसी

Sat, 10 Mar 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
eye
विज्ञापन
कंधरापुर थाना क्षेत्र के किसुनदासपुर गांव के पास शुक्रवार की रात ट्रैक्टर ट्राली पर लदी सरिया बाइक सवार महिला की आंख में घुस जाने से उसकी दूसरी आंख भी फूट गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घायल  महिला ललीता देवी (45) पत्नी रामरतन कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा गांव की रहने वाली है। रामरतन रानी की सराय थाने पर होमगार्ड है। शुक्रवार की रात रामरतन अपनी पत्नी ललीता को बाइक पर बैठाकर घर जा रहा था।

जैसे ही वह किसुनदासपुर गांव के पास पहुंचा कि सामने ट्रैक्टर ट्राली पर लोहे की सरिया लादकर जा रहा था। वह सरिया ललीता की दाहिनी आंख में मघुस जाने से वह घायल हो गई। जबकि उसकी बाईं आंख पहले से ही खराब थी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के एलवल, उकरौड़ा और जीयनपुर के नरहनखास गांव के पास बीते चौबीस घंटे में हुए अलग-अलग हादसों में बालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में मो. तारिक (35) पुत्र इलियास गंभीरपुर थाने के लहबरिया गांव का निवासी है। शुक्रवार की शाम शहर के एलवल मुहल्ले में बाइक पलटने से तारिक घायल हो गया।

इसीक्रम में शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा गांव में शुक्रवार की देर शाम घर के पास सड़क पार करते समय अनियंत्रित कार की टक्कर से सुशील (10) पुत्र सुभाष घायल हो गया। इसीक्रम में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरहनखास गांव निवासी अभिषेक (17) पुत्र अर्जुन शनिवार की अलसुबह बाइक से परीक्षा देने जा रहा था। गांव के पास उसकी बाइक पलट जाने से वह घायल हो गया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें