फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और स्वास्थ्य पर जागरूक किए गए प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिप्सा के निर्देशन में शुक्रवार को राहुल प्रेक्षागृह में स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। भारत सरकार के स्वच्छता और स्वास्थ्य अभियान टीम के प्रमुख स्पीकर राकेश मैत्रे ने प्रधानों, आंगनबाड़ी और एएनएम को जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य महकमे के सभी अभियानों, कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताया। इसके साथ ही योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ आम जनता को दिलाये जाने के लिए ग्राम प्रधानो, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जागरूक किया। भारत सरकार के प्रतिनिधि ने भी अपने डेढ़ घंटे के लेक्चर में विविध जानकारियां दी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि मंडल के सभी जिलों में सिप्सा के संयोजन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसके तहत ही शुक्रवार को आजमगढ़ में यह आयोजन हुआ है। इसमें डेढ़ सौ ग्राम प्रधानों के साथ ही इतनी ही संख्या में एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए ग्राम प्रधानों के सुझाव मांगे। जिस पर कुछ प्रधानों ने अपने सुझाव कमिश्रर को लिखित रूप में दिये। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ अभिषेक सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. संजय, सिप्सा के मंडलीय अधिकारी अरविंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें