फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयरफोन लगाया ट्रैक्टर चालक ट्रेन से भिड़ा

Tue, 19 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन के पूरब शिवाला मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर सोमवार दोपहर दिल्ली से आ रही कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए, जबकि सौ मीटर तक की पटरियों की क्लिप उखड़ गई।
विज्ञापन



ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त चालक ईयरफोन लगाकर गाना सुन रहा था। घटना के बाद कैफियात एक्सप्रेस और सूरत-छपरा ट्रेन पौन घंटे तक खड़ी रहीं। पटरी की मरम्मत के बाद दोनों गाड़ियां रवाना की गईं।


सरायमीर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक को ऊंचा किया जा रहा है। इसके लिए वहां मिट्टी पाटी जा रही है। सोमवार की दोपहर सरायमीर थाने के बड़ी करौली गांव निवासी धर्मवीर ट्राली पर मिट्टी लादकर स्टेशन पर गिराने जा रहा था।
विज्ञापन



दोपहर करीब 12.50 बजे धर्मवीर कान में ईयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए ट्रैक्टर रेलवे लाइन की ओर लेकर निकला। उसी वक्त दिल्ली से कैफियात एक्सप्रेस आ पहुंची। चूंकि सरायमीर स्टेशन पर कैफियात का ठहराव नहीं है, इसलिए ट्रेन की गति भी तेज थी। स्टेशन के पूरब शिवाला मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर उसी वक्त ट्रेन के आने से बेपरवाह ट्रैक्टर चालक गाना सुनते हुए आ गया और ट्रेन से भिड़ंत हो गई।


इंजन से जोरदार टक्कर लगने से ट्राली टूटकर गड्ढे में पलट गई। चालक झटके से दूर जा गिरा, जबकि ट्रैक्टर ट्रेन के इंजन में फंसकर करीब सौ मीटर तक घसीटता रहा। थोड़ी दूर जाने के बाद ट्रैक्टर कई हिस्सों में बंट गया। इस दौरान ट्रैक के क्लिप उखड़ गए।


घटना के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल ट्रैक्टर चालक को सरायमीर पीएचसी में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रेन खड़ी हो गई। इसके पीछे आने वाली सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन को भी सरायमीर स्टेशन पर ही रोक दिया गया।


हादसे की जानकारी होने पर सहायक मंडल इंजीनियर मऊ सुनील कुमार भारी संख्या में कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त ट्रैक को दुरुस्त कराने के बाद 1.25 बजे दोनों ट्रेनों को रवाना किया गया।


इस दौरान यात्रियों का बुरा हाल रहा। सहायक मंडल इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया कि इस क्रासिंग पर गेट लगाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है लेकिन अभी तक कोई निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें