फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उचक्कों ने रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनी

विज्ञापन
27 महिला से घटना को अंजाम देने के लिए घात लगाए बदमाश। श्रोत-सीसी टीवी फूटेज
विज्ञापन
चक्रपानपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दो बाइक सवार उचक्कों ने रास्ता पूछने के बहाने पुष्पा देवी की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची और जांच में जुट गई। रेलवे स्टेशन से सटे पल्हनी गांव की निवासी पुष्पा देवी सोमवार सुबह बाजार जा रही थीं। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवक आए और रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। आगे बैठा युवक महिला से बातचीत करने लगा जबकि उसका साथी राहगीरों की निगरानी करता रहा।
विज्ञापन

जैसे ही रास्ता सुनसान हुआ, उचक्कों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से भाग निकले। घबराई पुष्पा देवी ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची और अज्ञात उचक्कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच में जुटी है। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें